Saturday, January 13, 2018

A Very Happy Birthday To You!

आज उसका जन्मदिन है। और उसे मिलने वाली हज़ारों दुआओं में एक मेरी भी है। फ़र्क केवल इतना है के जहाँ वो बाकी सभी लोगों के दिए गए उपहारों को देख कर खुश हो रहा होगा, वहीँ मेरा ये छोटा सा ख़याल भी शायद उस तक कभी पहुँच ही नहीं पाएगा। 

शायद जन्मदिन की भीड़ में उसे ख़याल तक नहीं आएगा, पर, मुझे उम्मीद है कि दिन के ढल जाने पर, जब वो रात को सोने जाएगा, तब, अपनी आँखें बंद करते वक़्त, शायद, उसे मेरी याद आएगी। और शायद, आज एक बार फिर, वो अपना फ़ोन उठा कर, मेसेजेस में मेरा नाम ढूंढ रहा होगा, के कहीं मैंने इस बार भी, कुछ सालों पहले की तरह, आख़री में तो विश नहीं किया ?

पर इस बार वैसा कुछ नहीं होगा।

तब, शायद, वो कुछ सालों पहले वाला, रात 11:59 pm को भेजा हुआ मेसेज, "I wanted to be the last one to wish you. Happy Birthday!", को पढ़ेगा, और अपने होठों को एक छोटी सी मुस्कान में फैलाएगा, और उसी के साथ, हज़ारों पल उसके दिल में लौट आएँगे, ज़बरदस्ती।

या फिर, शायद, दिन के ढल जाने पर, वो रात को जब थक कर घर लौटेगा, और बिन कुछ खाये  वो अपने जूते उतार कर अपने बिस्तर पर टूट पड़ेगा, दिन के सबसे ख़ूबसूरत पलों को दोहराएगा, और कुछ ही पलों में, खुद को अपने खराटों की लोरी सुनते हुए सो जायेगा।  और उसके दिल में मेरा कोई ख़याल नहीं आएगा। 

Whatever thought it is that crosses your mind, whether I'm a part of it or not, I wish you a very Happy Birthday and a great joyous year ahead. May you get all the happiness you deserve! :)  

Thursday, December 28, 2017

Forever

The sky had all its
children under its arm,
while the oceans envied
the stars that were
caressed by the moon.
And with every drop of rain
that added little bits to the sea,
it raged outwards,
towards the shore,
to hungrily grasp some more,
and to leave behind
it little children - the starfish,
to starve, strive, and die.
The sky definitely proved
to be a better mother
than them all,
for it has kept
all the oceans and the seas,
and all of us, the deadly
creatures, withing the span
of its arms,
since forever.

Saturday, December 2, 2017

या कुछ और बात है?


हम रात को ही क्यों सोते है, 
कभी सोचा है?
नींद तो सिर्फ एक बहाना है, 
अँधेरे से डर सबको लगता है।  

Sunday, November 19, 2017

चाहत - 2

जब जब मैं तुमसेआज़ाद,
अकेले, इस दुनिया की
सैर करने की चाहत बाँटती हूँ,
तुम बस हँस कर
उसे टाल क्यों देते हो?
वैसे, जैसे मैने कोई
मज़ाक किया हो।
जब भी गर्मियों में
मैं बिना बाजू के
कपडे पहन कर बाहर जाती हूँ,
तुम मुझे ज़ोर से डाँट कर,
बदलने को क्यों कह देते हो?
शाम को अगर कॉलेज से
कभी, दोस्तों के साथ
घूमने जाना चाहूँ मैं,
तो तुम हमेशा,
बिना सुने ही,
जाने देना से
इंकार क्यों कर देते हो?
और अगर कभी ग़लती से
 तुम मान भी गए तो,
इतने नियम - क़ानून
क्यों थोप देते हो मुझ पर?
जानती हूँ के तुम्हे
मेरी फ़िक्र होती है,
पर अपनी फ़िक्र से
मेरी चाहतों को क्यों
घोट देते हो तुम?

अरे, खुली सांस लेने की आज़ादी,
और तुम सब के साथ
थोड़ी खुशियों भरी यादें
ही तो बटोरना चाहती हूँ मैं।
बड़ी हो गयी हूँ
और साथ ही,
मेरे सपने भी तो बड़े हो गए हैं;
उन्हें हासिल करने कि दौड़ में
मैं भी शामिल होना चाहती हूँ।

क्या सच-मुच कुछ
ज़्यादा चाहने लगी हूँ मैं ?


Thursday, November 16, 2017

चाहत

सर्दी की धुंधली सवेरों में,
हवाओं से बचते-टकराते,
खुले आसमान के नीचे,
मैं दौड़ना चाहती हूँ। 
मैं ऊँची आवाज़ों में
सुरीले-बेसुरे गाने गाते हुए,
बेधड़क नाचना चाहती हूँ;
खुल कर, पेट पकड़ कर,
ज़मीं पे लोट-पोट होकर,
हँसना-हँसाना चाहती हूँ मैं।
किसी ऊंचे पहाड़ की
चोटी पे चढ़कर,
मैं वहां से गिरने के
डर को भुलाकर,
उस नज़ारे को अपनी आँखों में
कैद कर लेना चाहती हूँ।
किसी के साथ घंटों बैठ कर
अपने दिल की बातें करना चाहती हूँ,
और जानना चाहती हूँ कि
की क्या वो भी यही चाहती है?
मैं किसी का सहारा, और
किसी के ख़ुशी की
वजह बनना चाहती हूँ।
और जब ये सब कर के
मैं थक जाऊँ , तब,
अपनी माँ की गोद का
सुकून चाहती हूँ।

क्या मैं कुछ,
ज़्यादा चाहने लगी हूँ?


Tuesday, November 14, 2017

मतलब

आज चुप हूँ, इसका मतलब ये नहीं
के मैं बोल नहीं सकती;
हँस रही हूँ मतलब ये नहीं
के उदासी से कभी मुलाक़ात नहीं हुई।
अकेले चल रही हूँ, मतलब ये नहीं
के मैं साथ दौड़ना नहीं जानती;
घाव दिख नहीं रहे मतलब ये नहीं
के मैंने कभी चोट नहीं खायी।
हाँ, मैं खुश हूँ,
और कभी किसी से कहा नहीं,
पर इसका मतलब ये तो नहीं
के मुझे आपकी याद नहीं आयी।

~
~ ~

There hasn't been a day when I haven't missed hearing you call me from the kitchen to have a meal. I cry out to you sometimes and I know you do get worried, but you've made your child strong enough to hang on and fight and emerge stronger! :)

Realization

I do not smile all the time. I am vulnerable. I often feel lonely and insecure. I may not have the prettiest of faces and am a little out of my mind on a few occasions. I skip my bath sometimes and have messed up way more than an average person does. I get cranky, dress up weirdly sometimes and I may not be the best choice for you.

SO WHAT?

I am the heart of a person and that's how I'm supposed to be - Absolutely Imperfect!

But you know what's still nice?

Besides all these imperfections, when I sit down with just myself, in the corner of a silent abandoned place, I am able to smile.

I am able to smile, not because I'm happy and not because I had a good day. Its because, I know where I have gone wrong and that I have a lot of things to work upon, and because I see clearly where I stand. And most importantly because, I can feel who I am - This is how it is now. in this moment. And nobody can ever take this away from me.

My view about myself does not change with anybody else's ever fluctuating view. Because, If I don't believe in myself, nobody will; if I don't care about myself, nobody will; and If I can't love myself, then I have no reason fr anybody else to be able to love me.

I am able to smile because of this realization that has dawned upon me. And nobody, Nobody can Ever take This away from me!

Sunday, November 12, 2017

ठीक किया ना ?

कल रात एक बार फिर
मैं झूठ बोलने वाली थी,
कुछ ग़लत नहीं किया था मैंने,
मैं बस डर गयी थी।

पर तुमने मुझे रोक लिया।

हाँ जानती हूँ के तुम
ये सोच रहे होगे
के तुम्हारी-मेरी तो
लम्बे वक़्त से बात भी
नहीं हुई तो फिर कैसे ?
 मैंने एक लम्बी सांस ली,
अपने एक हाथ से
दूसरे हाथ को पकड़ा,
और उनकी हाँ में हाँ
न मिलाते हुए,
पहली बार,
अपने लिए लड़ी मैं।

कल रात एक बार फिर
मैं झूठ बोलने वाली थी,
पर तुम उसी वक़्त
मेरी यादों में आ गए।

और तुमने मुझे रोक लिया।





#IRememberEverything! :)

दरअसल

आजकल सब मरीज बने हुए हैं ,
रूठी महोब्बत को लिए रो रहे हैं।
अरे हम तो कहते हैं , इश्क़ कर ही लो,
ऐसा, के दिल टूट ही जाये।
दरअसल वो क्या है न,
अभी स्वच्छ भारत अभियान चल रहा है:
कोई सजी महफ़िल देखने जाए न जाए,
बिखरे टुकड़ों को समेटने,
कोई तो आ ही जायेगा।

Thursday, November 9, 2017

अफवाह

लफ़्ज़ों में था नहीं जो 
अश्कों में बह गया 
ढूँढा उसे पूरे अम्बर में,
अम्बर से भी पीछे कहीं वो छूट गया। 

हमारी ही पलकों तले
छुप कर बैठा था वो,
ये दिल भी न पहचान पाया जिसे,
ऐसा गुमशुदा ख़्याल था वो।  

ढूँढ़  ढूँढ़ कर जब हम थके नहीं थे 
वो छुपे हुए थक गया था,
तक़ल्लुफ़ में खोया खोया सा 
अपने आप को ढूँढ़ रहा था। 

परदों के पीछे पुकार
साँसों को उसने आवाज़ लगायी,
तो ख़्वाबों ने मुस्कुरा कर कहा 
"अरे रुको न मैं अभी आयी"। 

पहाड़ों के नीचे और आसमां के ऊपर 
हर तरफ़ खोज की,
पर किसी के हाथ ना लग जाऊं,
ऐसी ज़िद थी उसकी। 

उसके होने का एहसास 
उसके खो जाने के बाद हुआ,
अब मन में सवाल एक ही था 
के न जाने वो हमसे ख़फ़ा क्यों हुआ।  

खामोशियाँ हस्ते हस्ते रो पड़ीं,
नज़रें उसकी तलाश में लग गयी,
नक़ाब हिम्मत का ओढ़े ,
अफवाह सी उड़ती ये ज़िन्दगी 
जाने कहाँ चली गयी।




Tuesday, November 7, 2017

INVICTUS

Out of the night that covers me,
Black as the Pit from pole to pole,
I thank whatever gods may be
For my unconquerable soul.

In the fell clutch of circumstance
I have not winced nor cried aloud.
Under the bludgeoning of chance
My head is bloody, but unbowed.

Beyond this place of wrath and tears
Looms but the Horror of the shade,
And yet the menace of the years
Finds, and shall find me, unafraid.

It matters not how strait the gate,
How charged with punishments the scroll
I am the master of my fate:
I am the captain of my soul.


BY:  WILLIAM ERNEST HENLEY

〜〜
This is one poem that has always kept me going. There was a time when I had a copy of it stuck in my room, inside my cupboard, on my bed, on the bathroom  gates and even in my bunk. And I wonder how I sidelined it in the past 2 years. It gives me the strength to go on and to be my own master! :)

Saturday, October 28, 2017

Untitled

She calls me psychic
for she thinks so is true,
but she forgot what I'd been
telling to her all through:
That,
when you're lost and know nothing,
or when something doesn't seem just right,
don't look up above,
for he'll help only when you do.
Look down instead, within yourself, my love,
and peep into that thing inside of you.
It tells you each word
that you're looking for in the sky,
but it whispers ever so soft,
so pay close attention
to not miss a direction
by the God enthroned inside you,
called 'Intuition'.
 .
..

Always trust your gut.
Remember? :)

ACCIDENTALLY GRINNING



Her faintly colored lips
fell slightly apart from each other
as they curved into
an antidotic smile,
where his eyes did rest:
He watched her as she slept.
Beside them stood
an envious dancing statue,
alone,
with an uneven bend in its leg,
that sheltered a bird’s nest,
each day, against each
drop of rain that had
gracefully greased its rest.
A starry facade covered the sky
as it wrapped us all in its arms;
and each pebble looked
at the moon in amaze
as it borrowed yellow light
from the chained sun,
and put it on us all, White!
There I was, glaring,
I stood there,
accidentally grinning.